जापान ने प्रक्षोपास्त्र भेदी प्रणाली तैनात की

जापान के रक्षामंत्री जेन नाकातानी ने कहा कि उनका मंत्रालय उत्तर कोरिया के किसी भी मिसाइल या रॉकेट परीक्षण को लेकर पूरी तरह सतर्क है। इसके लिए 34 जगहों पर प्रक्षेपास्त्र भेदी प्रणाली तैनात की गई है।

यह प्रणाली टोक्यो, असाका और नाराशिनो में सक्रिय है। नाकातानी ने कहा कि जापान बिना पूर्व सूचना के छोड़े गए किसी भी मिसाइल से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा कि मैरीटाईम सेल्फ डिफेंस फोर्सस एईजिस विध्वंशक स्टैंडर्ड मिसाइल-3 (एसएम-3) प्रणाली से लैस है। उसे जापानी समुद्र और आसपास के क्षेत्रों में भेजा गया है।

पिछली बार 1998 में उत्तर कोरिया ने ताईपोडोंग-1 नामक मध्यम दूरी के मिसाइल का परीक्षण किया था, जो जापान के ऊपर से गुजरते हुए प्रशांत महासागर में गिरा था। इसलिए इस बार जापान की ऐसे किसी मिसाइल को हवा में ही मार गिराने की तैयारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493