विचार व संगठन के मेल से ही देश की तरक्की : नीतीश

गाजीपुर (उप्र), 2 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां मंगलवार को कहा कि देश का विकास संगठन व विचार के मेल से ही संभव है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि जिसके पास संगठन है, उसके विचार ठीक नहीं हैं।

उन्होंने गाजीपुर में एक कार्यक्रम के शिरकत करते हुए कहा कि विचार व संगठन में मेल देश में सम्राट अशोक के काल में देखता है। नीतीश कुमार ने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि जिस राजनीतिक दल के पास संगठन है, उनके विचार ठीक नहीं हैं और जिनके विचार ठीक हैं, उनके पास संगठन नहीं है।

उन्होंने कहा, “विचार व संगठन के मेल से ही देश को आगे ले जाया जा सकता है। आज के दौर में संविधान पर विश्वास सबसे अहम बात है।”

नीतीश कुमार गाजीपुर में आयोजित लटिया महोत्सव को संबोधित कर रहे थे।

नीतीश ने कहा, “हमने बिहार में अशोक जयंती के मौके पर अवकाश घोषित किया है। इसको घोषित करते ही देश में विवाद खड़ा हो गया। तमाम जगहों पर अशोक के शिलालेखों व स्तंभों को जानबूझकर नष्ट किया गया है। यह ठीक नहीं है।”

बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार चुनाव के बाद अब उप्र में महागठबंधन की नब्ज टटोलने उप्र पहुंचे हैं। गाजीपुर में लगभग दो बजे राज्य के पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पंचशील द्वीप का प्रज्ज्वलन भी किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493