आईएफए यू-19 शील्ड टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा इंग्लिश क्लब क्रिस्टल पैलेस

कोलकाता, 2 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब क्रिस्टल पैलेस भारत में होने वाले भारतीय फुटबाल संघ (आईएफए) शील्ड अंडर-19 टूर्नामेंट में अपनी टीम भेजेगा। इस बात की घोषणा मंगलवर को टूर्नामेंट के आयोजकों ने की।

आईएफए शील्ड दुनिया का चौथा सबसे पुराना क्लब टूर्नामेंट है। इसकी शुरुआत 1893 में हुई थी।

टूर्नामेंट के अंडर-19 वर्ग की शुरुआत पिछले वर्ष भारत में फुटबाल के जमीनी स्तर पर प्रचार प्रसार के उद्देश्य से की गई।

टूर्नामेंट के आगामी संस्करण में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

आईएफए के सचिव उत्पल गांगुली ने पत्रकारों को बताया, “क्रिस्टल पैलेस ने टूर्नामेंट में अपनी अंडर-19 टीम भेजने की पुष्टि कर दी है। केरल और गोवा की टीमों से भी हमारी बातचीत जारी है। इनके अलावा ईस्ट बंगाल, मोहन बागान, मोहम्मद स्पोर्टिग क्लब, युनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब और अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ की अंडर-19 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं।”

इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद बनाने वाली कंपनी एलजी को टूर्नामेंट का प्रयोजक घोषित करते हुए उन्होंने कहा, “सात टीमों ने टूर्नामेंट में खेलने की पुष्टि कर दी है।”

इस टूर्नामेंट के विजेता को पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी जबकि उप-विजेता को तीन लाख रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे।

इस अवसर पर भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने कहा, “मैंने ईस्ट बंगाल से खेलते हुए टूर्नामेंट में खिताब जीता है। मुझे खुशी है कि आईएफए ने इसे अंडर-19 स्तर पर शुरू किया है और उसका ध्यान खेल का विकास जमीनी स्तर पर करने पर है। यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493