इटारसी स्टेशन को उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

होशंगाबाद, 3 फरवरी(आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के इटारसी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।

होशंगाबाद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशांक गर्ग ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि इटारसी के करीबी गांव रेसलापुर के रहने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है। इस युवक ने मंगलवार दोपहर 100 नंबर पर फोन कर इटारसी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

इस धमकी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और इसके बाद करीब तीन घंटे तक रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान चलाया गया था। खोजी कुत्ते के साथ बम निरोधक दस्ते और सुरक्षाबलों ने सभी प्लेटफॉर्म व यात्री सामान की तलाशी ली, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।

पुलिस ने युवक के संदर्भ में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493