राजीव कुमार बने कोलकाता के नए पुलिस प्रमुख

कोलकाता, 3 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी राजीव कुमार बुधवार को अधिकारिक रूप से शहर के नए पुलिस आयुक्त का पद ग्रहण किया। उनसे पहले इस पद पर सुरजीत कर पुराकायस्थ तैनात थे।

कोलकाता, 3 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी राजीव कुमार बुधवार को अधिकारिक रूप से शहर के नए पुलिस आयुक्त का पद ग्रहण किया। उनसे पहले इस पद पर सुरजीत कर पुराकायस्थ तैनात थे।

1989 बैच के अधिकारी ने पुलिस मुख्यालय में एक छोटे से समारोह में पदभार ग्रहण करने के बाद कहा, “कोलकाता पुलिस सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित संगठनों में से एक है। मुझे उम्मीद है कि मैं इसका झंडा बुलंद रखूंगा। हमें समाज के हर तबके साथ मिलकर काम करने की जरूरत है, ताकि हम बेहतर सेवा कर सकें।”

इससे पहले कुमार सीआईडी के अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर तैनात थे।

वहीं, पुराकायस्थ ने पुलिस के नए महानिदेशक (अपराध) का पदभार ग्रहण किया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493