सच्चे भारतीय बन जाएं तो सारे मुद्दे समाप्त : धर्मेद्र

download (9)नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र का कहना है कि जिस दिन देश का हर व्यक्ति सच्चा भारतीय बन जाएगा, उस दिन देश के सभी छोटे मुद्दे समाप्त हो जाएंगे।

अपने बेटे सनी देओल की फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ के प्रचार के लिए यहां आए धर्मेद्र ने संवाददाताओं को कहा, “यह देश जिसे हम भारत मां कहते हैं, कोई भी उसे मां नहीं मानता। लोग देश की परवाह नहीं करते। लोग जो चाहे वह करते हैं और हर समय कोई न कोई समस्या खड़ी होती रहती है।”

उन्होंने कहा, “जिस दिन हर व्यक्ति एक सच्चा भारतीय बन जाएगा, उस दिन हालात बदल जाएंगे और ये सभी छोटे मुद्दे समाप्त हो जाएंगे। हम अपनी संस्कृति और सिद्धांतों को समझते हैं।”

‘घायल वन्स अगेन’ शुक्रवार को रिलीज होगी और इसमें सनी और सोहा अली खान प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

सनी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के निर्माता धर्मेद्र हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493