थाईलैंड पहुंचे उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी

बैंकाक, 3 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिणपूर्व एशिया की यात्रा के दूसरे और अंतिम चरण में उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी बुधवार को थाईलैंड पहुंचे। वह यहां तीन दिन रहेंगे।

बैंकाक, 3 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिणपूर्व एशिया की यात्रा के दूसरे और अंतिम चरण में उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी बुधवार को थाईलैंड पहुंचे। वह यहां तीन दिन रहेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि ब्रुनेई की सफल यात्रा के बाद उप राष्ट्रपति थाईलैंड पहुंच चुके हैं। उन्होंने यात्रा की तस्वीरें भी ट्वीट की हैं।

यह बीते 50 साल में किसी भारतीय उप राष्ट्रपति की पहली थाईलैंड यात्रा है। अंसारी यहां थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा के आधिकारिक निमंत्रण पर आए हैं।

प्रयुत के साथ बैठक के अलावा उप राष्ट्रपति राजकुमारी महा चकरी सिरिनधोर्न से मुलाकात करेंगे। राजकुमारी संस्कृत की अच्छी जानकार मानी जाती हैं।

अंसारी बैंकाक के चुलालोंगकोर्न विश्वविद्यालय में भारत की ‘लुक ईस्ट, एंड एक्ट ईस्ट’ नीति पर व्याख्यान देंगे। वह भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे। वह उत्तरी थाईलैंड के चियांग माई शहर भी जाएंगे।

यात्रा के पहले चरण में अंसारी ब्रुनेई गए जहां स्वास्थ्य, रक्षा और युवा एवं खेल मामलों के क्षेत्र में तीन समझौतों पर दस्तखत किए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493