नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने बुधवार को कई नए उत्पादों पर से परदा हटाया जिनमें स्प्लैंडर आईस्मार्ट 110, एक्सट्रीम 200 एस तथा कांसेप्ट वाहन एक्सएफ3आर और डूएट ई शामिल हैं।
कंपनी ने यहां चल रहे ऑटो एक्सपो 2016 में अपने नए दोपहिया वाहनों और कांसेप्ट वाहनों का प्रदर्शन किया।
इस मौके पर हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल ने कहा, “ऑटो एक्सपो में दिखाए जा रहे नए उत्पादों और कांसेप्ट से हमारी दुनिया में पर्यावरण हितैषी दोपहिया वाहनों की अग्रणी कंपनी बनने के विचार का पता चलता है।”
कंपनी के मुताबिक स्प्लैंडर आईस्मार्ट 110 को कंपनी ने खुद ही विकसित किया है। प्रीमियम सेगमेंट के लिए एक्सट्रीम 200 एस पेश किया गया है। एक्सएफ3आर ने हीरो के भविष्य के वाहनों की झलक दिखाई है और डूएट ई एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर कांसेप्ट है।
dharmpath.com dharmpath