जेटली के मानहानि मामले में 3 के बयान दर्ज

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दायर मानहानि के एक मामले में यहां एक अदालत में बुधवार को तीन लोगों ने बयान दर्ज कराए।

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दायर मानहानि के एक मामले में यहां एक अदालत में बुधवार को तीन लोगों ने बयान दर्ज कराए।

जेटली ने केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के पांच अन्य नेताओं के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई है।

मुख्य महानगर दंडाधिकारी संजय खनगवाल ने अधिवक्ता वेद प्रकाश शर्मा, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ डीडीसीए के खजांची रविंदर मनचंदा, और रजिस्ट्रार्स ऑफ कंपनीज आरओसी के डिप्टी रजिस्ट्रार रजनीश कुमार सिंह के बयान मामले में शिकायतकर्ता के गवाह के रूप में दर्ज किए।

जेटली के मित्र शर्मा ने अदालत में कहा कि आप नेताओं द्वारा दिए गए अपमानजनक बयान सुनकर उन्हें गहरा धक्का लगा था, और वह बहुत परेशान हो उठे थे।

शर्मा ने जेटली को बेगुनाह बताया और कहा कि वह पिछले चार दशकों से वित्तमंत्री के मित्र हैं और इस तरह के बयान से जेटली जैसे ईमानदार व्यक्ति की छवि धूमिल हुई है।

अदालत ने तीनों गवाहों के बयान सुनने के बाद मामले की सुनवाई के लिए 15 फरवरी की तिथि तय कर दी।

जेटली ने पांच फरवरी को अपना बयान दर्ज कराया था। उन्होंने अदालत में कहा था कि केजरीवाल और पांच अन्य लोगों ने उनके खिलाफ झूठे और अपमानजनक बयान दिए हैं, जिससे उनकी छवि खराब हुई है।

उन्होंने यह भी कहा था कि आप नेताओं ने एक खास लोकसेवक के खिलाफ सीबीआई जांच से ध्यान भटकाने के इरादे से बयान दिए थे। वह लोकसेवक केजरीवाल के साथ काम करता है, और एक तीसरे पक्ष ने उसके खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई है।

जेटली ने केजरीवाल, कुमार विश्वास, आशुतोष, संजय सिंह, राघव चड्ढा और दीपक बाजपेयी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा शुरू करने का अदालत से अनुरोध किया था।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने जेटली पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। लेकिन जेटली ने आरोपों से इंकार किया है। जेटली 2013 से 13 वर्षो तक दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493