प्रधानमंत्री के लिए लगा बैरिकेड लांघने पर युवती हिरासत में

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को 20 साल की एक युवती को उस वक्त हिरासत में ले लिया, जब उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला गुजरने के लिए लगाए गए एक बैरिकेड को पार करने की कोशिश की।

पुलिस उपायुक्त जतिन नारवाल ने कहा कि युवती अपराह्न् सवा दो बजे रेस कोर्स मार्ग पर बैरिकेड के साथ दौड़ी और इस दौरान उसने एक फूलदान तोड़ दिया।

नारवाल ने आईएएनएस से कहा, “युवती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। उसने सिर्फ यह कहा कि वह इंसाफ चाहती है, लेकिन इसके अलावा और कुछ नहीं बताया।”

युवती उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद की रहने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493