भोपाल, 4 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर गुरुवार को ठंड बढ़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया है।
राज्य में हवाओं के रुख में जारी बदलाव से मौसम के मिजाज में भी बदलाव हुआ है। मौसम साफ होने से हालांकि धूप सुकून देने वाली है।
मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में मौसम शुष्क रहेगा।
भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 10 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 6.3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
वहीं बुधवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 24.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 24़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath