चेन्नई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत के साथ आगामी फिल्म ‘कबाली’ की शूटिंग पूरी करने के लिए अभिनेत्री राधिका आप्टे इन दिनों मलेशिया में हैं।
फिल्म की यूनिट से एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “मलेशिया में फिल्म के मारधाड़ वाले दृश्यों के अलावा रजनीकांत और राधिका के बीच मुख्य दृश्यों की शूटिंग भी की जाएगी, जिसमें करीब तीन सप्ताह का समय लगेगा।”
पा. रंजीत द्वारा निर्देशित फिल्म में राधिका दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की पत्नी का किरदार निभा रही है।
फिल्म में मलेशिया के कलाकार भी शामिल हैं और यह चेन्नई के एक डॉन कबालीश्वरन के असल जीवन की कहानी पर आधारित है।
यह फिल्म मई में रिलीज होगी और इसमें धनसिका, कलैअरशन, प्रकाश राज और गजराज भी हैं।
dharmpath.com dharmpath