नैसकॉम ने सॉफ्टवेयर सेवा क्षेत्र का विकास अनुमान घटाया

नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैसकॉम) ने गुरुवार को 2015-16 के लिए सॉफ्टवेयर सेवा क्षेत्र का विकास अनुमान घटाकर 10-12 फीसदी कर दिया। यह जानकारी संस्थान ने एक बयान में दी।

नैसकॉम के मुताबिक उद्योग की निर्यात आय मौजूदा कारोबारी वर्ष में 12.3 फीसदी और घरेलू आय 10 फीसदी बढ़ेगी। संस्थान ने पहले मौजूदा कारोबारी साल के लिए सॉफ्टवेयर क्षेत्र का विकास अनुमान 12-14 फीसदी के दायरे में रखा था।

बयान में कहा गया है, “वैश्विक आईटी-बीपीएम में 2015 में 0.4 फीसदी विस्तार के बीच इस उद्योग के वित्त वर्ष 2016 में 143 अरब डॉलर का हो जाने का अनुमान है।”

बयान में साथ ही कहा गया है कि इसमें ई-कॉमर्स का योगदान 17 अरब डॉलर का है और वैश्विक सोर्सिग बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ती जा रही है।

नैसकॉम के अध्यक्ष बीवीआर मोहन रेड्डी ने कहा, “अस्थिर वैश्विक आर्थिक माहौल में इस उद्योग ने अपनी विकास दर दहाई अंकों में बनाए रखा है।”

प्रौद्योगिकी पर खर्च के रुझान को देखते हुए 2016-17 में उद्योग की विकास दर दहाई अंकों में रहने का अनुमान है।

बयान के मुताबिक, “आईटी-बीपीएम उद्योग की आय 2016-17 में भी 10-12 फीसदी बढ़ने का अनुमान है। इस दौरान उद्योग करीब दो लाख अतिरिक्त रोजगार दे सकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493