भुवनेश्वर, 4 फरवरी (आईएएनएस)। ओडिशा के गंजाम जिले में समुद्र तट पर मरी हुई एक 33 फुट लंबी विशाल स्पर्म व्हेल बहकर आई। वन अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
वन अधिकारियों ने बताया कि गंजाम जिले के पोटमपेटा समुद्र तट पर बुधवार को व्हेल का शव दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने उन्हें यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि व्हेल में सड़न आ गई थी।
बेरहामपुर के संभागीय वन अधिकारी ए. के. बेहेरा ने कहा, “मरी हुई व्हेल सागर तट पर कैसे आई, इसकी हमें कोई जानकारी नहीं है। संभव है व्हेल की दो दिन पहले मौत हो चुकी हो और वह पानी में बहकर किनारे आ गई हो।”
dharmpath.com dharmpath