हुआ हिन (थाईलैंड), 4 फरवरी (आईएएनएस)। थाईलैंड ने फेड कप एशिया/ओसीनिया जोन ग्रुप-1 के पहले मुकाबले में भारत को 3-0 से हरा दिया।
ट्र अरेना हुआ हिन स्टेडियम में बुधवार को हुए पूल-ए के मुकाबले में पहला मैच महिला एकल वर्ग के तहत हुआ, जिसमें भारत की प्रेरणा भांबरी को हार झेलनी पड़ी।
629वीं विश्व वरीयता प्राप्त थाईलैंड की बुन्यावी थामाचाइवाट ने उलटफेर करते हुए प्रेरणा को 6-2, 7-5 से मात दी।
थाईलैंड की स्टार खिलाड़ी ने इसके बाद महिला एकल वर्ग के ही दूसरे मैच में 307वीं विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी अंकिता रैना 149वीं विश्व वरीयता प्राप्त लुकसिका कुमखुम से 7-6(5), 3-6 से हार गईं।
2-0 से पिछड़ने के बाद भारत के लिए दिन का तीसरा मैच खेलने उतरी प्रेरणा और प्रार्थना थोंबारे की जोड़ी ने पहला सेट जीतकर वापसी की उम्मीदें जगा दीं।
लेकिन कामोनवान बुआयाम और पीयांगटार्न प्लिपूएक की जोड़ी ने अगले दोनों सेट जीतकर भारत को वापसी का और कोई मौका नहीं दिया।
प्रेरणा-प्रार्थना की जोड़ी यह मैच 6-7(6), 6-2, 6-4 से हारीं।
पूल-ए में भारत के साथ उजबेकिस्तान और जापान की टीमें भी शामिल हैं। उजबेकिस्तान ने अपने पहले मैच में जापान को 2-1 से हराया।
पूल-बी में कजाकिस्तान, चीन, दक्षिण कोरिया और चीनी ताइपे की टीमें हैं। पूल-बी के मुकाबले में कजाकिस्तान ने दक्षिण कोरिया को 3-0 से जबकि चीनी ताइपे ने चीन को 2-1 से हरा दिया।
dharmpath.com dharmpath