होबार्ट, 5 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को बैल्लेरीव ओवल मैदान पर खेले जा रहे तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में आस्ट्रेलिया के सामने 253 रनों का लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने स्मृति मानधाना (102) के शानदार शतक की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 252 रन बनाए।

मानधाना के अलावा भारतीय कप्तान मिताली राज ने 58 रनों का योगदान दिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहली गेंद पर ही झटका लगा। सलामी बल्लेबाज थिरुश कामिनि एल्सी पेरी का शिकार बनीं।
इसके बाद आईं मिताली ने मानधाना के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी की। पेरी ने मिताली को अपना दूसरा शिकार बनाया। मिताली ने अपनी पारी में 98 गेंदों का सामना किया और पांच चौके लगाए।
मानधाना दूसरा छोर संभाले हुई थीं। इस बीच उन्होंने अपना शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के बाद वह ज्यादा देर टिक नहीं सकीं और 184 के कुल स्कोर पर मेगन शट का शिकार बनीं। मनाधाना ने अपनी पारी में 109 गेंदों का सामना किया और 11 चौके लगाए।
निचले क्रम में भारतीय बल्लेबाज कोई खास योगदान नहीं दे सके और शिखा पांड्या (नाबाद 33) ने टीम को 252 के स्कोर तक पहुंचाया।
आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों में सबसे ज्यादा तीन विकेट पेरी ने लिए। उनके अलावा शट ने दो विकेट लिए। रेने फेरेल और कर्स्टन बीमस ने एक-एक विकेट हासिल किया एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।
आस्ट्रेलिया श्रृंखला में 1-0 से आगे है।
dharmpath.com dharmpath