चोंग्किंग जू ने गुरुवार को पांच माह के इस नर पांडा का नामकरण समारोह रखा।
सबसे खास बात यह है कि इस पांडा के नाम को रखने के लिए जनवरी में विश्वभर से करीब 180 से भी अधिक नामों के सुझाव आए थे।
एक स्थानीय निवासी काओ (उपनाम) ने इस नाम (टिनटिन) का सुझाव दिया था।
चिड़ियाघर के एक प्रबंधक ने कहा, “हमें आशा है कि यह पांडा भी काल्पनिक किरदार टिनटिन की तरह ही रोमांचकारी होगा।”
चिड़ियाघर में 30 अगस्त को जन्मा टिनटिन मां याया का पांचवां और आखिरी नर शावक है। इसका वजन 9.2 किलोग्राम है।
वर्तमान में चोंग्किंग जू में 12 विशालकाय पांडा हैं।
dharmpath.com dharmpath