‘डोंग एनर्जी’ ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि यॉर्कशायर पास समुद्र में तट से 120 किलोमीटर की दूरी पर करीब 407 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में स्थित ‘हॉर्नसी प्रोजेक्ट वन’ विश्व का सबसे बड़ा अपतटीय ‘विंड फार्म’ होगा।
उम्मीद है कि यह ‘विंड फार्म’ 2020 तक चालू हो जाएगा और इससे होने वाला ऊर्जा उत्पादन ब्रिटेन में 10 लाख से अधिक घरों की बिजली की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होगा।
‘डोंग एनर्जी’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेनरीक पोलसेन ने कहा, “हम इस विशाल ‘विंड फार्म’ के निर्माण और समुद्री विंड फार्म की सीमा का विस्तार करने को लेकर उत्साहित हैं।”
dharmpath.com dharmpath