हर वादा पूरा किया : अखिलेश

उन्नाव, 5 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी सरकार ने जनता से किया हर वादा पूरा किया है। उन्होंने साफतौर पर कहा कि वह 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बिना किसी दबाव के उतरेंगे।

मुख्यमंत्री अखिलेश शुक्रवार को उन्नाव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी विधानसभा चुनाव में बिना किसी दबाव के उतरेगी, क्योंकि सरकार ने जनता से किया हर वादा पूरा कर लिया है। हमारी पार्टी को एक बार फिर पूर्ण बहुमत मिलेगा और समावादी पार्टी की सरकार बनेगी।”

मुख्यमंत्री से यह पूछे जाने पर कि इतने विश्वास के साथ कैसे कह सकते हैं, उन्होंने कहा, “विधानसभा चुनाव में जाने से पहले हम अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए सभी वादे पूरे कर चुके हैं। अब तो सरकार विकास के नाम पर जो कुछ भी कर रही है वह अतिरिक्त है।”

अखिलेश ने कहा कि प्रदेश और देश में गंगा नदी की सफाई का सपना तभी साकार होगा, जब हर घर, गांव, गली तथा शहर साफ होगा। जब सब जगह सफाई हो जाएगी तो गंगा नदी में गंदगी जाने का सवाल ही नहीं है।

उन्होंने कहा, “मैं आरोप नहीं लगा रहा हूं, लेकिन केंद्र सरकार से जो आशा थी, उससे काफी कम मिला है। केंद्र सरकार भी हमारी तरह मदद करेगी तो अच्छा होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493