मप्र : सब इंजीनियर के यहां लोकायुक्त का छापा

बालाघाट (मध्य प्रदेश), 5 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक उपयंत्री (सब इंजीनियर) के आवास पर पुलिस के विशेष संगठन लोकायुक्त द्वारा दी गई दबिश में एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है। सब इंजीनियर के आवास से विभिन्न भूखंडों की 20 रजिस्ट्री के कागजात मिले हैं।

लोकायुक्त के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) एस. पी. चौधरी ने आईएएनएस को बताया, “बेन गंगा सागर परियोजना में पदस्थ संजय नेमा के पास आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। इसी आधार पर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर के दल ने शुक्रवार का उनके नर्मदा नगर स्थित आवास पर दबिश दी।”

चौधरी के अनुसार, नेमा का बालाघाट में भव्य मकान है, नागपुर में एक फ्लैट है, वहीं 20 भूखंडों की रजिस्टी भी मिली है। ये संपत्तियां एक करोड़ रुपये से अधिक की हैं। लोकायुक्त ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति पाए जाने पर प्रकरण दर्ज किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493