दक्षिण एशियाई खेल : भारत की महिला फुटबाल टीम को मालदीव ने बराबरी पर रोका

शिलांग, 5 फरवरी (आईएएनएस)। भारत की सीनियर महिला फुटबाल टीम को शुक्रवार को 12वें दक्षिण एशियाई खेलों के अपने पहले मैच में मालदीव के हाथों गोलरहित ड्रॉ से संतोष करना पड़ा।

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से आक्रमक रुख अपनाया लेकिन उसने गोल करने के कई मौके भी गंवाए।

भारतीय कोच साजिद डार ने मैच के बाद कहा, “फुटबाल मौके को भुनाने का नाम है। हम आज ऐसा नहीं कर सके। हमें अपनी गलती से अंक बांटने पड़े।”

भारत का दूसरा मैच नौ फरवरी को श्रीलंका से होना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493