हैदराबाद, 5 फरवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेता और राज्य के कैबिनेट मंत्री के. तारकरामा राव ने शुक्रवार को कहा कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव में पार्टी की भारी जीत से पार्टी की जिम्मेदारी बढ़ गई है।

राव ने कहा कि जीएचएमसी चुनाव के परिणाम से साबित हो गया है कि टीआरएस तेलंगाना में अपराजेय राजनीतिक ताकत बन गई है।
राव राज्य के पंचायत एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस भारी जीत के साथ इतिहास रचा है। उन्होंने पार्टी पर भरोसा जताने के लिए जनता को धन्यवाद दिया।
तारकरामा राव, मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के पुत्र हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि टीआरएस अपने सभी चुनावी वादे पूरे करेगी।
तारकरामा राव ने चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान का नेतृत्व किया था। उन्होंने आशा जाहिर की कि हैदराबाद को एक वैश्विक शहर के रूप में विकसित करने के लिए विपक्षी पार्टियां सरकार को सहयोग के लिए आगे आएंगी।
टीआरएस ने 150 सदस्यीय जीएचएमसी में 100 सीटों पर या तो जीत दर्ज करा ली है या फिर बढ़त बनाए हुए है।
dharmpath.com dharmpath