इदेनहोवन, 5 फरवरी (आईएएनएस)। डच कप में उलटफेर करते हुए फुटबाल क्लब उतरेचट ने क्वार्टर फाइनल में पीएसवी इंदिहोवन को 3-1 से हरा दिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, “पीएसवी में चेल्सी से लोन पर आए मार्को वान गिन्केल ने पहला गोल करने की कोशिश की लेकिन मेहमानों ने मैच पर अपनी पकड़ बनाते हुए गोल नहीं करने दिया।”
उत्रेचट की तरफ से 32वें मिनट में बार्ट रामसेलार ने गोल कर खाता खोला। सेबास्टिअन हालेर ने दूसरा गोल कर टीम की बढ़त को दुगना कर दिया।
दूसरे हाफ में रामसेलार ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल कर बढ़त को 3-0 कर दिया।
मेजबानों ने एक गोल कर हार के अंतर को कम किया लेकिन वह मैच नहीं बचा पाए।
dharmpath.com dharmpath