चीन के तीनों घाटी बांधों के प्रबंधक के मुताबिक, अधिकांश पर्यटकों ने यहां आने के लिए सड़क मार्ग का इस्तेमाल किया, जिसे मार्च में शुरू किया गया था।
चीन के हुबेई प्रांत स्थित इस बांध को चीनी व प्रवासी चीनी पर्यटकों के लिए शुल्क मुक्त कर दिया गया है, जिसके बाद से यहां पर्यटकों की तादाद में भारी वृद्धि हुई है।
लोकल टूरिज्म ब्यूरो के कोंग ली ने कहा कि तीनों बांधों की ख्याति से नजदीकी यिचांग शहर को फायदा हुआ है। शहर में आनेवाले पर्यटकों की संख्या बीते साल पहली छमाही में 21.6 फीसदी बढ़ी है, जिससे राजस्व में लगभग 23 अरब युआन की आय हुई, जो गत वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 33 फीसदी से भी ज्यादा है।
तीनों बांध यांग्त्जे नदी के किनारे पांच बड़े पर्यटक स्थलों में से एक है और देश का सबसे बड़ा औद्योगिक पर्यटन स्थल है।
dharmpath.com dharmpath