तुर्की की सैन्य कार्रवाई में 30 कुर्द विद्रोही मारे गए

तुर्की के सुरक्षा बलों ने 11 पीकेके लड़ाकों को सिरनाक प्रांत के सिजरे शहर में मार गिराया, वहीं दियारबाकिर प्रांत के सूर शहर में 7 पीकेके लड़ाकों और हक्कारी प्रांत में 12 पीकेके लड़ाकों को ढेर कर दिया। इसके अलावा दिसंबर से अब तक सिजरे और सूर प्रांत में कुल 701 पीकेके लड़ाकों को पकड़ा गया है।

तुर्की के दक्षिणपूर्वी इलाके में पीकेके लड़ाकों और तुर्की की सेना के बीच पिछले दो दशकों से हिंसा जारी है। पिछले साल जुलाई में सरकार और पीकेके के बीच ढाई साल पुराना समझौता टूट गया जिसके बाद एक बार फिर इस क्षेत्र में हिंसा की आग भड़क उठी है। 1984 से लेकर अब तक इस हिसा में 4000 से ज्यादा लोग मारे गए है। तुर्की सरकार, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने पीकेके को आतंकवादी समूह घोषित किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493