जनपद में थाना शाहजहांपुर के ग्राम पुलगहना निवासी 27 वर्षीय रवींद्र पुत्र हरदास अहिरवार की मां बीमार थी। बीमार मां रानी का इलाज कराने के लिए रवींद्र अपने 27 वर्षीय मामा राजेंद्र पुत्र ललइया के साथ बाइक पर सवार होकर मोंठ के लिए निकला।
इसी दौरान ग्राम भरोसा के नजदीक ट्रैक्टर क्रमांक यूपी 93 एजे 6132 के चालक ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी और भागते समय आगे जाकर पलट गया।
ट्रैक्टर की टक्कर से असंतुलित होकर बाइक सवार गिर गए। यह देख वहां से गुजर रहे राहगीर किसी प्रकार उन्हे उठाकर उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने रवींद्र और राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। उनकी मां रानी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
dharmpath.com dharmpath