ताइवान में 6.4 तीव्रता का भूकंप, 3 मरे (लीड-1)

ताइपे, 6 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिणी ताइवान के ताईनान शहर में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसमें तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। 6.4 तीव्रता वाले इस भूकंप में कई इमारतें जमींदोज हो गईं।

ताइपे, 6 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिणी ताइवान के ताईनान शहर में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसमें तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। 6.4 तीव्रता वाले इस भूकंप में कई इमारतें जमींदोज हो गईं।

‘ताइवान न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, शहर के आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र के मुताबिक, ताईनान शहर के योंगकांग जिले में 17 मंजिली एक इमारत जमींदोज हो गई। इसमें फंसे लोगों में से 127 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जिनमें से 29 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने अनुमान जताया है कि भूकंप में कम से कम आठ इमारतें जमींदोज हो गई, जबकि चार इमारतें एक तरफ झुक गईं। घायल 42 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और 32 लोग अभी भी इमारतों में फंसे हुए हैं। ताईनान शहर में अब भी आपातकालीन कर्मी विविध जगहों पर बचाव कार्यो में जुटे हैं।

ताइवान की मौसम एवं भूकंप निगरानी एजेंसी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.4 मापी गई और यह 16.7 किलोमीटर गहराई में हुआ।

अमेरिका के भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) की ओर से कहा गया कि भूकंप हल्का था, जिसका मतलब यह हुआ कि इसका असर व्यापक होगा।

प्रभावित इलाके में बिजली कटने की भी खबर है।

भूकंप राजधानी ताइपे में 300 किलोमीटर आगे भी महसूस किया गया और पहले झटके के बाद कई झटके महसूस किए गए।

मध्य ताइवान में 1999 में आए भूकंप में 2,300 से ज्यादा लोग मारे गए थे। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.6 मापी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493