सुषमा ने सिरिसेना को द्विपक्षीय बैठक की जानकारी दी

कोलंबो, 6 फरवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां शनिवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना से मुलाकात की और उन्हें शुक्रवार को हुई भारत-श्रीलंका संयुक्त आयोग की बैठक के बारे में जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्विटर पर लिखा, “विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राष्ट्रपति मैत्रिपाला को कोलोंबो में पांच फरवरी को हुई नौंवी भारतीय-श्रीलंका संयुक्त आयोग की बैठक के नतीजों के बारे में बताया।”

नौवां भारत-श्रीलंका सत्र सुषमा स्वराज और उनके श्रीलंकाई समकक्ष मंगला समरवीरा की सह-अध्यक्षता में यहां आयोजित हुआ, जिसके बाद दो समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

एक समझौता ज्ञापन के मुताबिक, भारत श्रीलंका के पूर्वी प्रांत में ‘बट्टिकलोआ टीचिंग हॉस्पिटल’ में एक सर्जीकल युनिट का निर्माण करेगा और चिकित्सकीय उपकरण की आपूर्ति करेगा।

दूसरे एमओयू के तहत भारत उत्तरी प्रांत के 27 स्कूलों के नवीनीकरण में मदद करेगा।

भारत-श्रीलंका संयुक्त आयोग की स्थापना द्विपक्षीय सहयोग से संबंधित मुद्दों के लिए 1992 में की गई थी।

श्रीलंका की दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को यहां पहुंचीं सुषमा ने प्रधानमंत्री रेनिल विक्रमसिंघे से भी मुलाकात की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493