मोदी के ओडिशा दौरे की तैयारी पूरी

भुवनेश्वर, 6 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंदरगाह शहर पारादीप में रविवार को ’15 एमएमटीपीए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (आईओसीएल) तेल रिफाइनरी का उद्धाटन करने के लिए ओडिशा जा रहे हैं। उनके इस दौरे की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मोदी राज्य की राजधानी भुवनेश्वर के बाहरी इलाके में ‘नेशनल इंस्टीटीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च’ (एनआईएसईआर) के नए परिसर का उद्घाटन भी करेंगे।

मोदी शनिवार रात यहां पहुंचेंगे और यहां राजभवन में ठहरेंगे। वह रविवार को दोनों परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

पुलिस महानिदेशक के.बी. सिंह ने यहां आईओसीएल में आयोजन स्थल के सुरक्षा इंतजाम की समीक्षा की।

सिंह ने कहा, “मैंने आयोजन स्थल और आसपास के सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर ली है। इसमें लगभग एक लाख लोगों के आने का अनुमान है। हमने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।”

उन्होंने बताया कि महिलाओं और बच्चों के लिए अलग-अलग इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही हमने आयोजन स्थल को विभिन्न खंडों में विभाजित किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493