इंडोनेशिया में भूस्खलन, 5 मरे

राष्ट्रीय तलाशी एवं बचाव कार्यालय के प्रवक्ता मरसुदी ने बताया कि पुरवोरेजो प्रांत में शुक्रवार को भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ, जिसमें दो घर क्षतिग्रस्त हो गए।

उन्होंने बताया कि मध्य जावा कार्यालय का एक बचाव दल सैनिकों, पुलिस और स्वयंसेवियों के साथ लापता लोगों की तलाश कर रहा है।

पुरवोरेजो जिले की आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख बुडी हरजोनो ने बताया कि भूस्खलन में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि 75 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने बताया कि स्थानीय खोज एवं बचाव कार्यालय, आपदा प्रबंधन एजेंसी, रेड क्रॉस संस्था, सैनिकों, पुलिस और स्वयंसेवियों के 250 से अधिक लोग खोज एवं बचाव कार्यो में हिस्सा ले रहे हैं।

इंडोनेशिया में आमतौर पर भारी बारिश के बाद भूस्खलन होते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493