आबे ने ताइवान भूकंप पीड़ितों के प्रति शोक संवेदना जताई

टोक्यो, 6 फरवरी (आईएएनएस)। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने ताइवान में शनिवार तड़के आए विनाशकारी भूकंप में मारे गए और जख्मी हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना जाहिर की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आबे ने भूकंप के कारण हुई क्षति के प्रति गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि जापान ताइवान को इस त्रासदी से उबरने में मदद करेगा।

आबे ने कहा, “अपार क्षति के बारे में जानकर मुझे दुख हुआ है। इस घटना में मारे गए लोगों के प्रति मैं हार्दिक शोक संवेदना व्यक्त करता हूं और प्रभावित लोगों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करता हूं।”

शनिवार तड़के 6.7 तीव्रता के भूकंप ने दक्षिणी ताइवान को हिला कर रख दिया, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों अन्य घायल हो गए।

भूकंप प्रभावित इमारतों में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493