अफगानिस्तान में आईएस के 28 आतंकवादी ढेर (लीड-1)

अधिकारी ने शनिवार को बताया कि अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत के ठिकानों पर पायलट रहित विमानों से की गई गोलीबारी में इन आतंकवादियों को मार गिराया गया।

ये हवाई हमले शुक्रवार रात अचिन और कोट जिलों में आईएस के आतंकवादियों पर किए गए।

बयान के मुताबिक, इन हमलों में आईएस आतंकवादियों की दो कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

इस संबंध में जारी बयान में कहा गया कि इन हवाई हमलों में दो नागरिकों को चोटें भी आई हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है।

नांगरहार प्रांत के हिस्सों में सक्रिय आईएस के आतंकवादियों ने अभी इस संदर्भ में कोई टिप्पणी नहीं की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493