तमिलनाडु : कॉलेज में विस्फोट, व्यक्ति की मौत

चेन्नई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज के बगीचे में शनिवार को अचानक हुए एक विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने घटनास्थल से टेलीफोन पर आईएएनएस को बताया, “ऐसा लगता है कि बगीचे में विस्फोट हुआ है, जिसके कारण छिटके पत्थरों की चपेट में कॉलेज का एक चालक व अन्य दो लोग आ गए। चालक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।”

उन्होंने कहा कि घटना वेल्लोर जिले के नेत्रमपल्ली के भारतीदासन इंजीनियरिंग कॉलेज की है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बगीचे में विस्फोट स्थल पर तीन फुट चौड़ा एक गड्ढा बन गया।

अधिकारी ने कहा कि विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस कॉलेज परिसर की तलाशी ले रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493