गुलाम अली लखनऊ में, शिवसेना के उप्र प्रमुख नजरबंद

लखनऊ, 6 फरवरी (आईएएनएस)। मशहूर पाकिस्तानी गायक गुलाम अली लखनऊ पहुंच चुके हैं। यहां वह एक बार फिर अपनी गजलों की महफिल सजाएंगे। उनके कार्यक्रम में कोई खलल न डाले, इसलिए शिवसेना के उत्तर प्रदेश प्रमुख को नजरबंद कर दिया गया है।

प्रदेश के प्रमुख सूचना सचिव नवनीत सहगल ने शनिवार को गुलाम अली की अगवानी की। उनके आगमन के मद्देनजर शिवसेना के राज्य प्रमुख अनिल सिंह को लखनऊ पुलिस ने सुबह छह बजे ही उनके सरोजनी नगर स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया।

गौरतलब है कि शिवसेना पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में प्रदर्शन के खिलाफ है। बीते नौ अक्टूबर को गुलाम अली का मुंबई में होने वाला कार्यक्रम शिवसेना के विरोध के बाद रद्द कर दिया गया था।

शिवसेना ने कार्यक्रम को बाधित करने की धमकी देते हुए कहा था कि जब तक सीमा पार से आतंकवाद नहीं रुकता, तब तक पड़ोसी देश के किसी भी कलाकार को देश में प्रस्तुति देने की मंजूरी नहीं मिलेगी।

शिवसेना महाराष्ट्र की सरकार में शामिल है, इसलिए मुंबई और पुणे में गुलाम अली के कार्यक्रम रुकवाने में पार्टी सफर रही थी।

मुंबई और पुणे में गजल गायक गुलाम अली के कार्यक्रम रद्द होने के बाद उनका कार्यक्रम दिल्ली में होना तय हुआ था, लेकिन दिसंबर में होने वाले इस आयोजन से पहले ही गुलाम अली लखनऊ पहुंच गए थे। 10 अक्टूबर की शाम उन्होंने एमएसएमई कॉन्क्लेव में गजलों की महफिल सजाई थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिवसेना के ‘उत्पाती रवैये’ को ध्यान में रखते हुए एहतियातन शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष को लखनऊ में ही उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493