नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन कपूर आजकल अपनी आनेवाली रोमांटिक फिल्म ‘की एंड का’ की तैयारियों में व्यस्त हैं। उनकी अगली फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ चेतन भगत के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। उनका कहना है कि यह फिल्म अटकी नहीं है, जैसा कि प्रचारित किया जा रहा है।
हाल ही में मीडिया रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग तीन महीने के लिए अटक गई है, क्योंकि अर्जुन और श्रद्धा कपूर की तारीखें आपस में मिल नहीं रही हैं। ये दोनों इस फिल्म की प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
अर्जुन कपूर आजकल रियलटी टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी-कभी कीड़ा कभी पीड़ा’ के प्रस्तोता हैं। उनका कहना है कि लोगों को लगता है कि ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ बनने में देर हो रही है। लेकिन इसकी शूटिंग अप्रैल से शुरू होगी।
उन्होंने कहा कि एक फिल्म खत्म होने के बाद कम से कम एक महीना उसके प्रमोशन को देना होता है, इसलिए वे अप्रैल से ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की शूटिंग शुरू करेंगे।
dharmpath.com dharmpath