गुवाहाटी, 6 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में शनिवार को स्वर्ण पदक के साथ अपना खाता खोला है। यह स्वर्ण महिला साइक्लिस्ट विद्यालक्ष्मी टूरंगबम ने 30 किलोमीटर की व्यक्तिगत टाइम ट्रायल में दिलाया है। भारत को दूसरा स्वर्ण पुरुषों की 40 किलोमीटर स्पर्धा में मिला।
दूसरे स्थान पर भी भारत की ही चाओबा देवी रहीं। चाओबा ने रजत पदक अपने नाम किया। साइक्लिंग स्पर्धा का आयोजन गुवाहाटी के लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजूकेशन (एलएनआईपीई) में किया गया।
पुरुषों की 40 किलोमीटर साइक्लिंग स्पर्धा में अरविंद पंवार ने स्वर्ण पदक और मंजीत सिंह ने रजत पदक अपने नाम किया जबकि श्रीलंका के जनक हेमंत कुमार गोंगालागे ने कांस्य पदक जीता।
पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी स्पर्धा में बांग्लादेश के माहफिजुर रहमान ने स्वर्ण पदक जीता। श्रीलंका के मैथ्यू अबेसिंघे ने रजत भारत के जबकि सौरव संगवेकर ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
dharmpath.com dharmpath