जब मोदी ने खींचा अक्षय कुमार के बेटे का कान

मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। एक्शन स्टार अक्षय कुमार ने ट्विटर पर शनिवार को एक फोटो शेयर किया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके बेटे आरव का कान खींचते नजर आ रहे हैं।

‘खिलाड़ी’ स्टार ने फोटो के साथ शीर्षक लगाया है- एक पिता के जीवन का गर्वित करने वाला क्षण। जब देश का प्रधानमंत्री आपके बेटे का मजाक में कान खींचते हुए उसे ‘गुड ब्यॉय’ कह रहा हो।

आरव अक्षय और पूर्व अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना जो आजकल मशहूर कॉलमिस्ट और उद्यमी हैं, का बेटा है। इस स्टार जोड़ी की एक बेटी भी है जिसका नाम नितारा है। वह 2012 में पैदा हुई थी।

वहीं, अक्षय कुमार की हाल में आई फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। यह फिल्म 1990 में खाड़ी युद्ध के दौरान कुवैत से निकाले गए भारतीय लोगों पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493