पति विदा कराने नहीं आया, महिला फांसी पर झूली

पुलिस के मुताबिक, कोतवाली पिहानी क्षेत्र के बरखेरिया निवासी लक्ष्मी देवी (23) ने खुद को अपने घर में कमरे में बंद कर लिया और साड़ी का फंदा बनाकर धन्नी के सहारे लटक गई। घटना की जानकारी जब परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

लक्ष्मी के पिता नरेश ने बताया कि उनकी बेटी का विवाह तीन वर्ष पूर्व इसी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी अभिषेक के साथ हुआ था। डेढ़ वर्ष पूर्व वह उनकी बेटी को छोड़ गया था, तब से लेने नहीं आ रहा था और मुकदमा कर दिया कि वह घर से ढाई लाख रुपये का जेवर व 50 हजार की नगदी उठा ले गई। इससे उनकी बेटी परेशान रहती थी।

नरेश ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित किया करते थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच में जुटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493