दूसरा एकदिवसीय: इंग्लैंड ने द. अफ्रीका को 5 विकेट से हराया

पोर्ट एलिजाबेथ, 7 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने सेंट जार्ज्स पार्क मैदान पर शनिवार को खेले गए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को पांच विकेट से हरा दिया।

मेहमान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में सात विकेट पर 262 रन बनाए, जिसे इंग्लैंड ने एलेक्स हेल्स (99) और जोस बटलर (नाबाद 48) की उम्दा पारियों की बदौलत 46.2 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

हेल्स ने 124 गेंदों का सामना कर आठ चौके लगाए। बटलर ने अपनी 28 गेंदों की नाबाद पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। मोइन अली भी 21 रनों पर नाबाद लौटे।

जोए रूट के बल्ले से भी 38 रन निकले। दक्षिण अफ्रीका की ओर से केल एबॉट ने तीन और मोर्ने मोर्कल दो विकेट लिए।

इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका के लिए अब्राहम डिविलियर्स ने 73 रनों की पारी खेली। ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने भी 47 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से रीस टोपले ने चार और बेन स्टोक्स ने दो विकेट लिए।

हेल्स मैन ऑफ द मैच चुने गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493