रियो डी जेनेरियो, 7 फरवरी (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक के शुरू होने में छह महीने का वक्त रह गया है और अब यह शहर 22 टेस्ट इवेंट्स के माध्यम से अपनी तैयारियों का जायजा लेने के लिए तैयार है।
रियो 2016 की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 22 टेस्ट इवेंट्स में से दो काफी अहम हैं और इनके लिए टिकट जारी किए जाने हैं।
पहला अहम इवेंट ‘फिना डाइविंग’ विश्व कप है और इसका आयोजन मारिया लेंक एक्वेटिक सेंटर में 19 से 24 फरवरी तक होना है।
इस एक्वेटिक इवेंट में 49 देशों के 272 एथलीट हिस्सा लेंगे।
अप्रैल में जिमनास्टिक टेस्ट इवेंट होगा, जिसमें तीन वर्गो में 284 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसका आयोजन रियो ओलम्पिक एरेना में 19 से 22 अप्रैल तक होगा। यह एक ओलम्पिक क्वालीफाईंग इवेंट होगा।
इसके बाद अगले चार महीनों में रियो ओलम्पिक खेल परिसर में 20 अन्य टेस्ट इवेंट होंगे।
dharmpath.com dharmpath