दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय से जारी एक बयान में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद उत्तर कोरिया द्वारा लंबी दूरी की मिसाइल के लांच करने की निंदा की गई है।
बयान के मुताबिक, लंबी दूरी की मिसाइल का लांच करना संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्तावों का स्पष्ट रूप से उल्लंघन है।
दक्षिण कोरिया के मुताबिक, उत्तर कोरिया द्वारा चौथे परमाणु परीक्षण के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उस पर नई पाबंदियां लगाए जाने की चर्चाओं के बीच इस रॉकेट का लांच किया गया है।
दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्युन हे ने रॉकेट लांच के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) के साथ एक आपातकाल बैठक बुलाई।
इस रॉकेट का लांच वेस्ट कोस्ट पर मुख्य तोंगचांग-री प्रक्षेपण स्टेशन से सुबह 9.30 बजे(स्थानीय समयानुसार) किया गया।
dharmpath.com dharmpath