भरपूर मजा उठा रहीं प्रियंका चोपड़ा

लॉस एंजेलिस, 7 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनय के क्षेत्र में अपना हुनर साबित कर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ‘मार्वल कॉमिक्स’ में एक एनिमेटिड किरदार को आवाज देकर अपने हुनर की फेहरिस्त में वॉयस ओवर के कौशल को भी शामिल कर लिया है और उनका कहना है कि वह अपने दिन का भरपूर मजा उठा रही हैं।

हर रोज लगभग 17 घंटे काम कर रहीं पिं्रयका ने रविवार को ट्विटर पर एक खिड़की के बाहर बेशुमार बर्फ की एक तस्वीर पोस्ट की।

प्रियंका ने लिखा, “खुशनुमा बर्फीला दिन, अद्भुत लम्हा, अत्यधिक मजा उठा रही हूं, सौभाग्यशाली हूं।”

शुक्रवार को प्रियंका ने यह खबर साझा की कि उन्होंने एक ऑनलाइन गेम के लिए कॉमिक किरदार मिस मार्वल को आवाज दी है।

उन्होंने लिखा, “मिस मार्वल को हलो कहें। ‘मार्वल एवेंजेर्स अकैडमी’ में मैं उनकी आवाज हूं और वह मेरा ही दूसरा रूप है।”

अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ में एलेक्स परिश के किरदार से अंतर्राष्ट्रीय ख्याति हासिल करने के बाद उन्हें प्रतिष्ठित ऑस्कर अवार्ड की प्रस्तोता बनने और अब एक मोबाइल गेम में सुपरवुमैन ‘मिस मार्वल’ के किरदार को आवाज देने का मौका मिला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493