मेरी तरह दिखता है मेरा बेटा : किम कर्दशियां

लॉस एंजेलिस, 7 फरवरी (आईएएनएस)। रिएलिटी टीवी स्टार किम कर्दशियां वेस्ट का मानना है कि उनका बेटा काफी प्यारा है, क्योंकि वह बिल्कुल उनकी तरह दिखता है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रपट के अनुसार, किम ने हाल ही में अपने दूसरे बेटे सैंट को जन्म दिया और उनके बेटे में उनकी छवि दिखती है।

‘लाइवस्ट्रीम’ में किम ने कहा, “आप मेरे ‘लाइवस्ट्रीम’ के बारे में बात करना चाहते हैं। वह कितना प्यारा है, इसका आपको अंदाजा भी नहीं होगा।”

किम ने कहा, “वह बिल्कुल मेरी तरह दिखता है, आपको नहीं लगता? वह बहुत प्यारा है।”

इस बीच, 35 वर्षीया अभिनेत्री ने इससे पहले खुलासा किया था कि उनकी बेटी नॉर्थ को बहुत जलन होती है, जब वह सैंट को स्तनपान कराती हैं।

नार्थ (दो वर्ष), किम और उनके पति और रैपर कान्ये वेस्ट की बेटी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493