‘फितूर’ में अक्षय ओबरॉय की भूमिका का खुलासा नहीं

मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘फितूर’ में अभिनेता अक्षय ओबरॉय की भूमिका का खुलासा नहीं किया गया है।

अक्षय ओबरॉय बेगम हजरत के प्रेमी की भूमिका निभा रहे हैं और उनके और बेगम हजरत के रिश्ते की वजह से ही फिल्म की कहानी तमाम मोड़ लेती है। बेगम हजरत का किरदार अभिनेत्री अदिति राव हैदरी निभा रही हैं।

अक्षय ने आईएएनएस से कहा, “फिल्म ‘फितूर’ में मेरा किरदार बहुत खास है। मैं फिल्म में तब्बू द्वारा निभाए गए किरदार के साथ रोमांस करते हुए नजर आऊंगा। यह किरदार अदिति ने खूबसूरती से निभाया है। यह हमारे बीच केअनूठे प्यार की कहानी है और हमें उम्मीद है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे।”

फिल्म ‘पिज्जा’ में नजर आ चुके अभिनेता ने फिल्म ‘पीकू’ में भी विशेष प्रस्तुति दी थी।

फिल्म ‘फितूर’ शुक्रवार को रिलीज होगी, इसमें कैटरीना कैफ और आदित्य राय कपूर प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493