गल्फ इंटेलिजेंस इंडस्ट्री सर्वे के मुताबिक, सर्वेक्षण में शामिल मध्य पूर्व के 250 ऊर्जा पेशेवरों में से 34 फीसदी ने कहा कि चीन के वन बेल्ट एंड वन रोड कार्यक्रम के तहत दक्षिण एशिया में कमोडिटी आधारित व्यापार के एकीकरण का सर्वाधिक लाभ ईरान को मिलेगा।
ईरान पर से प्रतिबंध हटने के बाद इसके अलावा चीन और ईरान का संबंध भी मजबूत हो रहा है। दोनों देशों ने 24 जनवरी को एक 10 वर्षीय समझौता किया है, जिसके तहत आपसी व्यापार को बढ़ाकर 600 अरब डॉलर तक पहुंचाया जाएगा।
सर्वेक्षण के विश्लेषण में कहा गया है, “ईरान अपने विशाल तेल एवं गैस भंडार के विस्तार की महत्वाकांक्षी योजना रखता है। तेल मंत्री बिजान नामदार जांगनेह ने कहा है कि ईरान 2016 के अंत तक वैश्विक बाजार को रोजाना 10 लाख बैरल तेल दे सकता है।”
dharmpath.com dharmpath