इंडोनेशिया में भड़का माउंट सोपूटान ज्वालामुखी

ज्वालामुखी से निकलने वाले गरम लावे और धुएं की लकीरें आकाश में 2.5 किलोमीटर ऊपर तक फैली रहीं।

सुलावेसी प्रांत की राजधानी मानाडो से 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित माउंड सोपूटान ज्वालामुखी में आगे भी बड़े विस्फोट की आशंका व्यक्त की गई है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुटोपो पूर्वो नुग्रोहो के अनुसार, ज्वालामुखी विस्फोट के कारण क्षेत्र में लगातार भूकंप के झटके भी महसूस किए जा रहे हैं।

मिन्हासा टेनंगारा जिले के कई उपनगरों तक ज्वालामुखी से निकलने वाली राख और अन्य पदार्थ फैल गए।

ज्वालामुखी विस्फोट के कारण अब तक किसी तरह के जान-माल की हानि की खबर नहीं है।

1,874 मीटर ऊंचा माउंट सोपूटान इंडोनेशिया के कुछ जाग्रत ज्वालामुखियों में से एक है। इंडोनेशिया में करीब 129 जाग्रत ज्वालामुखी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493