आजम की टिप्पणी राज्य सरकार की नाकामी छिपाने की कोशिश : भाजपा

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खान के इस दावे को खारिज कर दिया कि पिछले वर्ष दिसम्बर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ के साथ हुई मुलाकात के समय माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम भी वहां मौजूद था।

भाजपा के सचिव श्रीकांत शर्मा ने इसे राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार की नाकामी छिपाने और लोगों को बांटने की कोशिश करार दिया है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कहा है कि या तो वह अपने मंत्री के निराधार आरोप को सिद्ध करें या फिर माफी मांगें।

आजम खान ने शनिवार को कहा था कि मोदी लाहौर में शरीफ के निवास पर दाऊद से मिले थे।

केंद्र सरकार ने इन आरोपों को निराधार और पूरी तरह गलत कहते हुए खारिज कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि मोदी पिछले साल 25 दिसम्बर को काबुल से लौटते समय शरीफ से मुलाकात के लिए लाहौर में रुके थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493