छग : दूर-दराज के बोर्ड परीक्षार्थियों को परिवहन सुविधा

हाईस्कूल और हाइयर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं में सभी परीक्षार्थियों के बैठने के लिए आवश्यक फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी। राज्य शासन द्वारा जिला कलेक्टरों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा केंद्रों में किसी भी परीक्षार्थी को जमीन पर बैठकर परीक्षा देने की नौबत न आए।

फर्नीचर के लिए भी मंडल की ओर से राशि दी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष केडीपी राव ने शनिवार शाम बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर परीक्षार्थियों के लिए फर्नीचर और परिवहन व्यवस्था की जा रही है।

छत्तीसगढ़ परीक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा दसवीं की परीक्षा 24 फरवरी से 14 मार्च तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा 23 फरवरी से 14 मार्च तक आयोजित की जाएगी।

मंडल के अध्यक्ष के.डी.पी. राव ने इन परीक्षाओं से संबंधित प्रशासनिक तैयारियों के सिलसिले में यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए तीन राजस्व संभागों के सभी जिला कलेक्टरों की बैठक ली।

राव ने उन्हें संवेदनशील परीक्षा केंद्रों का विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कलेक्टरों से कहा कि इन परीक्षाओं में नकल रोकने के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष ने इन परीक्षाओं के आयोजन के सिलसिले में व्यक्तिगत रूप से कोरबा और रायगढ़ जिलों का दौरा करके अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि वे बहुत जल्द जांजगीर-चाम्पा जिले का भी दौरा करेंगे। राव ने बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा वर्ष 2016 में आयोजित हाईस्कूल और हाइयर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के सफल संचालन के लिए राज्य के सभी 27 जिलों में एक हजार 986 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें वर्ष 2016 में बनाए गए 104 नवीन परीक्षा केंद्र भी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493