भुवनेश्वर, 7 फरवरी (आईएएनएस)। जेपी पंजाब वॉरियर्स ने रविवार को हुए हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के मैच में कलिंगा लांसर्स को 4-1 से हरा दिया।
कलिंगा स्टेडियम में हुए इस मैच में ग्लेन टर्नर ने 43वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर मैच का पहला गोल किया और लांसर्स को 1-0 से बढ़त दिला दी।
लेकिन पंजाब की ओर से पलटवार करते हुए सिमोन ऑर्चर्ड ने 49वें और सतबीर सिंह ने 58वें मिनट में दो फील्ड किए और वॉरियर्स को 4-1 का निर्णायक स्कोर दिला दिया।
गौरतलब है कि एचआईएल के मौजूदा संस्करण में फील्ड गोल को दो गोल के समान माना जा रहा है।
इस जीत के साथ वॉरियर्स के भी शीर्ष पर मौजूद लांसर्स के बराबर अंक हो गए, हालांकि गोल अंतर के आधार पर वे दूसरे स्थान पर हैं।
शीर्षस्थ लांसर्स अब सोमवार को मौजूदा चैम्पियन रांची रेज के खिलाफ घरेलू मैदान पर अपना आखिरी मैच खेलेंगे।
dharmpath.com dharmpath