उप्र : पत्थर खदान में विस्फोट, 4 घायल

जानकारी मिली है कि लगड़ा मोड़ के पास स्थित धर्मेद्र सिंह की खदान में होल में विस्फोटक भरने का काम चल रहा था, इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया। इस दौरान वहां काम कर रहे चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर खदान संचालक ने घायल मजदूरों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

मिर्चाधूरी निवासी रामदेव (35), रामकिशुन (30), राधेश्याम (45) का उपचार सीएचसी में चल रहा है, जबकि हालत बिगड़ने पर मनीरात (40) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विस्फोट की जानकारी मिलने पर ओबरा के सीओ ने चोपन पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर खदान का निरीक्षण किया और कहा कि प्रथम दृष्टया खदान मालिक की लापरवाही प्रतीत हो रही है, वैसे घटना की जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493